Tokyo Olympic Highlights Day 16: नीरज चोपड़ा ने देश को पहला गोल्ड दिलाकर रचा इतिहास

 neeraj chopra won gold medal

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन था। 16वें दिन भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और इसी के साथ देश को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है।

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन था। 16वें दिन भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और इसी के साथ देश को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर देश खुशियां मना रहा है। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया ने भी कांस्य पदक जीता है। गोल्फर अदिति अशोक अपने फाइनल राउंड में चूक गईं।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का स्वर्णिम सपना साकार हो गया है। बता दें कि भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत का सपना हुआ साकार, नीरज चोपड़ा ने रचा स्वर्णिम इतिहास 

स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में शनिवार को भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा। हरियाणा के खांद्रा गोव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है। 

 

 

नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

 

ओलंपिक महिला मैराथन स्पर्धा में कीनियाई धावकों का दबदबा रहा जहां पेरेस जेपचिरचिर और ब्रिगिड कोसेगी ने शनिवार को क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।

 

ओलंपिक महिला मैराथन में टॉप 2 पर कीनियाई धावकों का दबदबा 

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक अभियान के बूते विश्व रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। पुरुष टीम तीसरे और महिला टीम आठवें स्थान पर पहुंच गयी। 

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग हासिल की 

किसी और टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहकर अदिति अशोक कोदुख नहीं होता लेकिन यह ओलंपिक था और भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इस भारतीय गोल्फर ने कहा कि यहां चौथे स्थान पर रहकर खुश होना संभव नहीं है।

ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर खुश होना मुश्किल : अदिति अशोक

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का मुकाबला शनिवार को कजाकिस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव के साथ हुआ। 65 किलो भारवर्ग में बजरंग पूनिया की शुरुआत शानदार हुई। पहले हॉफ में बजरंग पूनिया ने 2 प्वाइंट हासिल किया।

टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के दौलत के खिलाफ लगाया दमदार दांव 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया के पदक जीतने की उम्मीदें हैं। इसी बीच उनके पिता बलवान सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया है। दरअसल, बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबले में 65 किलो भारवर्ग में अजरबेजान के हाजी अलीएव से 5-12 से मुकाबला हार गए थे।

बजरंग पूनिया के पिता ने बेटे का बढ़ाया हौसला, बोले- आज तक खाली हाथ नहीं लौटा 

टोक्यो 2020 के दिन 15 पर एक नहीं बल्कि दो भारतीय एथलीटों द्वारा इतिहास बनाया जा सकता है। गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। 

गोल्फर अदिति अशोक ऐतिहासिक पदक की दौड़ में, शुरू हुआ गोल्फ का फाइनल राउंड 

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक आखिरी दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहीं। अशोक इतिहास बनाने के शिखर पर थीं। वह ओलंपिक में भारत का पहला गोल्फ पदक जीत सकती थी।

गोल्फर अदिति अशोक ऐतिहासिक पदक से चूकीं, चौथे स्थान पर रहीं  

 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़