तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देगी सरकार

Indian Paralympics team 2021
प्रतिरूप फोटो

भारत ने तोक्यो पैरालंपिक की नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिये सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल भेजा था। इसके अनुसार, ‘‘भारतीय पैरालंपियन खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

 केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: गुरमीत सिंह उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त, रवि होंगे तमिलनाडु के राज्यपाल

मंत्रालय ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालंपियन को 10 लाख रूपये, रजत पदक जीतने वाले को आठ लाख रूपये और कांस्य पदक जीतने वाले को पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: सरकार ‘करनाल प्रकरण’ की जांच के लिए तैयार, किसान नेताओं पर भी हो सकती है कार्रवाई: विज

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को तोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वह भारतीय पैरालंपिक दल के बाकी खिलाड़ियों और कोच को भी सम्मानित करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले भी उनके साथ होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने तोक्यो पैरालंपिक की नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिये सबसे बड़ा 54 सदस्यीय दल भेजा था। इसके अनुसार, ‘‘भारतीय पैरालंपियन खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़