धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Sakshi

साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’’

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षी को लगता है अपने जुनून को छोड़ने के लिए उन्होंने अपनी आंसुओं पर काबू पाया होगा। साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर धोनी से कहा- आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।’’ धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है। साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, ‘‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़