पहलवान नरसिंह यादव को फंसाया गया: संजय निरूपम

[email protected] । Jul 26 2016 2:40PM

मुंबई कांग्रेस ने दावा किया कि पहलवान नरसिंह यादव को ‘‘फंसाया’’ गया है और डोपिंग प्रकरण के पीछे कोई साजिश है जिसके कारण वह अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक खेलों में संभवत: हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

मुंबई। मुंबई कांग्रेस ने दावा किया कि पहलवान नरसिंह यादव को ‘‘फंसाया’’ गया है और डोपिंग प्रकरण के पीछे कोई साजिश है जिसके कारण वह अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक खेलों में संभवत: हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि 26 साल के नरसिंह को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है जिससे उनकी रियो खेलों में भागीदारी पर संदेह के बादल छा गये हैं। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने प्रकरण को लेकर कहा, ‘‘वह निर्दोष हैं, यह एक साजिश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यादव उत्तर भारत में होने वाली कुश्ती की राजनीति का शिकार हुए हैं। उन्हें फंसाया गया है।’’ निरूपम ने कहा, ‘‘वह निर्दोष हैं। मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। वह दूध, दही और लस्सी लेते हैं। उनमें कोई अवगुण नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी से तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए क्योंकि यह भारत के आत्मसम्मान का सवाल है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़