पंजाब के बठिंडा में मिली सुशील कुमार की लास्ट लोकेशन, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

सुशील कुमार

सुशील कुमार के पंजाब में होने का पता चला है।आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई टीम गठित की गई हैं, जो सुशील को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापे मार रही हैं।

नयी दिल्ली।छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में फरार चल रहे ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान सुशील कुमार के बारे में मिली ताजा जानकारी के अनुसार वह पंजाब के बठिंडा में थे। आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई टीम गठित की गई हैं, जो सुशील को पकड़ने के लिए हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में छापे मार रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पिता के सपने को पूरा कर रही हैं ओलिंपिक में भाग लेने वाली अंशु मलिक!

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सुशील को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों द्वारा चार मई की रात को राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से की गयी मारपीट में सागर राणा की मौत हो गयी थी, वहीं सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़