अगर आपने इन बेस्ट फ्री गेम्स को नहीं खेला तो क्या खेला

these-are-the-best-free-games-for-your-android-phone

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप चाहे जो हो जाए लेकिन आप बोर नहीं होंगे। अगर कुछ समझ में नहीं आता है तो अपने फोन में गेम खेलने का ऑप्शन आपके पास हमेशा मौजूद रहता है। यहाँ हम आपको कुछ गेम्स के नाम बताएँगे जो गूगल प्ले स्टोर पर फ्री हैं।

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप चाहे जो हो जाए किन्तु बोर नहीं हो सकते हैं। अगर कुछ समझ में नहीं आता है तो अपने फोन में गेम खेलने का ऑप्शन आपके पास हमेशा मौजूद रहता है। यहाँ हम आपको कुछ गेम्स के नाम बताएँगे जो गूगल प्ले स्टोर पर फ्री हैं। आप भी इनमें से कोई गेम चुन सकते हैं अपने टाईमपास और मनोरंजन के लिए।

Call of Duty

अगर आपने पबजी नहीं खेला है तो आप कॉल ऑफ ड्यूटी ज़रूर खेलिए। यह फेमस गेम पहले मोबाईल के लिए उपलब्ध नहीं था, लेकिन मार्च 2019 में इसका मोबाईल वर्जन लांच किया गया था। यह गेम काफी हैवी है इसलिए आपके पास एक बढ़िया स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन होना चाहिए वर्ना यह गेम आपके फोन पर प्ले नहीं होगा। यह गेम 1.1GB का है और इसको 50 मिलियन से अधिक लोगों ने अब तक डाऊनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.6 स्टार मिले हैं, जो एक बेहतर रेटिंग मानी जाती है, मतलब फुल-टू मजा।

Bomb Squad

प्ले स्टोर पर 3D वर्जन में उपलब्ध यह गेम बहुत ही मनोरंजक है। यूं यह बहुत पहले आए बॉमबरमैन की तरह ही है। खासियत यह है कि इस गेम को एक साथ कई लोग खेल सकते हैं तथा इसके रूल्स और खेलने के तरीके बेहद साधारण और इंटरेस्टिंग हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इसे ऑफलाइन भी खेल सकते हैं। इस गेम को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिले हैं तथा इसको 10 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। जहां तक इसकी साइज की बात करें तो यह 55 MB का है। देखा जाए तो गेमिंग एप्लीकेशन के हिसाब से यह साइज़ छोटी ही है।

इसे भी पढ़ें: Vivo U20 का 8 जीबी रैम वेरिेएंट भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 16 एमपी का सेल्फी कैमरा

Royal Revolt  2

रॉयल रिवॉल्ट, यह गेम मनोरंजक और इंटरेस्टिंग है। इसमें कई सारे लेवल हैं जिन्हें आपको एक निश्चित समय में पूरा करना है। वहीं हर राउंड के बाद आपको अपनी सेना को अपग्रेड भी करना रहता है। इस गेम को 10 मिलियन से ज्यादे लोगों ने डाउनलोड किया है तथा छह लाख से ज्यादा लोगों ने इसको रेटिंग दी है। इसे 4.5 रेटिंग मिली है, तो इसकी साइज है 78 MB।

Sea Battle 2

सी बैटल समुद्री लड़ाई पर आधारित गेम है जिसे मल्टिपल पार्टनर के साथ खेला जा सकता है। इस गेम को भी 10 मिलियन से ज्यादे लोगों ने डाउनलोड किया है और इसको प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। इसकी साइज 31 एमबी है, तो इसको इंस्टाल करने में भी आपको ज्यादे दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, अगर आपके फोन में अपेक्षाकृत मेमोरी कम है तो भी।

इसे भी पढ़ें: Nokia ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, इसमें हैं 2 रियर कैमरे, जानिए सभी फीचर्स

Racing  Moto

अगर आप बाइक राइडिंग के दीवाने हैं तो यह गेम आपके काम का है। इस गेम के जरिए आप अपने मोटर स्किल को भी निखार सकते हैं। इसमें दिए गए स्पीडोमीटर के जरिए आप अपने स्पीड को कंट्रोल करने के साथ ही आपको हैवी ट्रैफिक से बचते हुए अपने मोटर स्किल को प्रदर्शित करना है। इसकी साइज 7.1 MB है। इस गेम को 50 मिलियन से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसको प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिले हैं।

Second Galaxy

अगर आपको साइंस फिक्शन में दिलचस्पी है तो यह गेम आपको बेहद पसंद आएगा। इसमें गैलेक्सी, स्टार, प्लेनेट और भी बहुत सारे सरप्राइसेस आपको मिलेंगे। इसमें मर्चेंट, ट्रांसपोर्टर, बॉडीगार्ड जैसे किरदार आपको खेलने को मिलेंगे जिन्हें आप अपने साथियों की मदद से खेल सकते हैं। इसे 5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है और इसको 3.9 स्टार मिले हैं। इसकी साइज है 1.4 GB है।

इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 4000 रुपये हुई कम, जानिए फोन की खासियत

Pac-Man

कुछ खेल समय की कसौटी पर दूसरों की तुलना में बेहतर होते हैं। क्लासिक आर्केड गेम Pac-Man रिलीज के लगभग चार दशक बाद भी गेमर्स की पसंद बना हुआ है। इसे 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है और इसकी साइज़ बेहद हल्की है 48 MB की। इसे प्ले स्टोर पर 4 स्टार मिले हैं। ध्यान रहे, यह गेम बेशक पुराना है, किन्तु इसे खेलने वालों की संख्या कम नहीं है।

Alto’s Odyssey

IOS पर सफलता पूर्वक रिलीज़ के बाद Alto’s Odyssey को अब एंड्राइड फोन पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह गेम मुफ़्त में उपलब्ध है और रेगिस्तान के रहस्यों को उजागर करने पर बना है। प्ले स्टोर पर इसे 5 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। इसकी साइज 75 MB है तथा इसे 4.6 स्टार मिले हैं।

इन स्मार्टफोन गेम्स के बारे में आप क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

- मिथिलेश कुमार सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़