कोरोना ने बिगाड़ दी पर्यटन से घर चलाने वालों की जिंदगी, अब ना जानें कब आएंगे अच्छे दिन

tourist places
रेनू तिवारी । Mar 27 2020 4:52PM

भारत के कुछ राज्यों का कमाई का सबसे बड़ो स्रोत वहां का पर्यटन है। देश के रुक जाने से वहां के लोगों का जैसे जीवन ही रुक गया है। पर्यटकों के बल पर जीवन यापन करने वालें लोगों की स्थिति काफी खराब है।

कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरे विश्व में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में लोग घर पर कोरोना के खौफ में बैठे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में इस समय पूरा विश्व एक साथ है। कोरोना विश्व स्तर की महामारी है जिससे लगभग पूरी दुनिया प्रभावित हो चुकी है। भारत में भी कोरोना का संकट बढ़ रहा है। भारत में सैकड़ों केस सामने आ चुके हैं जिनमें से कई लोगों ने अपनी जान भी गवां दी है। भारत में कोरोना के कहर को रोकने के लिए मोदी सरकार ने पूरा भारत लॉकडाउन कर दिया है। 

जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने इस भयानक बीमारी की गंभीरता को बताया और कहा हमें इस बीमारी से लड़के के लिए जनता का साथ चाहिए आप सभी को 21 दिन तक अपने घरों में रहना पड़ेगा। पीएम मोदी में ये साफ कहा कि भारत में 21 दिन का लॉकडाउन किया जा रहा है। यानी की 15 अप्रैल तक लोग घरों में रहेंगे। कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। जरूरत के सामान की दुकानें ही केवल खुलेंगी।

इसे भी पढ़ें: संयम टूटने ना दें, कुछ दिनों की बात है...संकल्प पूरा करें तभी सिद्धि मिलेगी

21 दिन का लॉकडाउन का मतबल हुआ किसी भी देश की रफ्तार रुक जाना। कोरोना ने भारत की अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त असर डाला है। बॉलीवुड, मॉल, स्कूल, कॉलेज, दुकानें, बाजार सब कुछ बंद है। 

पड़ाहों के लोगों की कमाई रूकीं

भारत के कुछ राज्यों का कमाई का सबसे बड़ो स्रोत वहां का पर्यटन है। देश के रुक जाने से वहां के लोगों का जैसे जीवन ही रुक गया है। पर्यटकों के बल पर जीवन यापन करने वालें लोगों की स्थिति काफी खराब है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सहित कई भारत में ऐसे राज्य है जहां के लोग पूरी तरह से सैलानियों पर आश्रित है। यहां पर लोकल लोगों की कमाई होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, ट्रांसपोर्ट से ही होती थी।

राष्ट्रीय स्मारक सहित हजारों विरासत स्थल बंद

कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में 745 ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा किलों का राज्य राजस्थान के सभी फोर्ट, स्मारक, बंद है। साउथ इंडिया की बात करें तो यहां पर धार्मिक स्थल काफी हैं, मंदिर, मस्जिद, चर्च सहित सभी UNESCO के अंतर्गत आने वाले धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत स्थल बंद है। एक आंकड़ों के अनुसार 3691 ऐसी जगह है जहां दिन में हजारों लोग की विजिट होती थी लेकिन अब यहां सन्नाटा है।

ताज महल की कमाई ठप

अभी के आकड़ों की बात करें तो भारत में ताज महल एक ऐसा स्मारक है जो सबसे ज्यादा कमाई करता है। ताजमहल को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा के दौरान ताजमहल गये थे। कमाई की बात करें तो 2019 में ताजमहल की टिकट बिक्री से 289 करोड़ की हुई थी इसके अलावा 6 करोड़ की कमाई ऑनलाइन टिकट की खरीद से हुई। ये आंकड़े संसद में पर्यटन मंत्री ने जारी किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने घोषणा तो कर दी लेकिन क्या बैंक इसका फायदा ग्राहकों को देंगे ?

अपने इतिहास में चौथी बार बंद हुआ ताजमहल

ताजमहल के कारण आगरा में कई लोगों के घर का चूल्हा जलता है। ताजमहल सहित पर्यटन से कमाई करने वालों की लॉकडाउन की वजह से स्थिति काफी खराब हो गई। आगरा की बात करें तो यहां का रिक्शेवाला, गाइड, होटल, दुकानदार सब कोई ताजमहल के कारण ही कमाई कर रहे थे। यहां काफी मात्रा में पर्यटक आते है जिसकी वजह यहां के लोगों की कमाई होती थी। अब सब यहां ठप हैं।

आप कोरोना की गंभीरता तो इस बात से भी समझ सकते हैं कि सदियों के इतिहास में ताजमहल को केवल अब तक 4 बार ही बंद किया गया है। पहली बार दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1942 में फिर 1971 में जब पाकिस्तान से युद्ध चल रहा था। इसके बाद ताजमहल को 1978 मे आगरा में बाढ़ आने के कारण बंद कर दिया गया था। अब चौथी बार कोरोना वायरस के कारण ताजमहल को बंद किया गया है।

इसके अलावा भारत के सभी राज्यों के पर्यटन का यहीं हाल है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, सहित कई राज्यों में जहां देश विदेश से लाखों सैलानी आते हैं, जो हवा महल, चित्तौरगढ़, कुंभलगढ़ फोर्ट, अजमेर दरगाह, पुष्कर आदि जगहों पर जाते हैं लेकिन राज्य सरकार ने 30 मार्च तक सभी सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया है। इससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

- रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़