ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो दक्षिण भारत की इन मशहूर जगहों पर आएं

If you are fond of tracking, then visit these famous places of South India
रेनू तिवारी । May 17 2018 5:46PM

घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग अपने परिवार के साथ हॉलीडे पर जाते हैं तो कुछ लोग शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांति की तलाश करने। आज के वक्त में हर इंसान जरूरतों को पूरा करने के लिए बस भाग रहा है।

घूमना फिरना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग अपने परिवार के साथ हॉलीडे पर जाते हैं तो कुछ लोग शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांति की तलाश करने। आज के वक्त में हर इंसान जरूरतों को पूरा करने के लिए बस भाग रहा है। परिवार, ऑफिस, कॅरियर, नौकरी हर तरह की टेंशन लेकर बस इंसान दौड़ रहा है, इसलिए घूमना एक तरह की जरूरत हो गया है। कुछ दिन अपने शहर से दूर अपनी पसंदीदा जगह पर वक्त बिताना काफी रिफ्रेशिंग होता है लेकिन कुछ लोग थोड़े अलग होते हैं। उनके लिए ट्रैवल करना एक नशा है और घूमने के साथ साथ एडवेंचर करने की लत तो ओर भी बड़ा नशा है। और ये अपने आप में एक मजेदार लत है। किसी भी जगह जाना, वहां की चीजों को गहराई से जानना, वहां की संस्कृति को पहचानना अपने आप में एक अनोखा अहसास होता है। और ये अहसास और भी मजेदार हो जाता है जब आप अपने ट्रिप पर अपने पसंद वाले एडवेंचर करते हैं। सबसे मुश्किल भरा एडवेंचर ट्रेकिंग होता है और अगर आप इसका शौक रखते हैं तो आज हम आपको दक्षिण भारत के एडवेंचर पॉइंट के बारे में बताएंगे। ट्रेकिंग जैसे रोमांचक एडवेंचर के लिए दक्षिण भारत के राज्य भी काफी ज्यादा खास माने जाते हैं। दक्षिण भारत न केवल स्मारकों, मंदिरों और वास्तुकला का प्रदर्शन करता है, बल्कि भारत का यह भू-भाग वन्य जीवन, चाय-कॉफी के बागानों और पहाड़ी इलाकों के लिए भी जाना जाता है।

नीलगिरी, तमिलनाडु 

नीलगिरी पहाड़ी तमिलनाडु राज्य के पश्चिमी घाट का एक हिस्सा है। तमिलनाडु में बना यह पर्वतीय क्षेत्र कर्नाटक और केरल के बॉर्डर को मिलाता हैं। नीलगिरी जिले के अंतर्गत ऊटी, कोटागिरी और कुन्नूर तमिलनाडु के सबसे खास ट्रेकिंग करने वाली जगह में गिने जाते हैं।

 

कूर्ग, कर्नाटक 

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित कूर्ग एक बेहद ही खूबसूरत जगह है यहां चारों तरह हरियाली और शांति ही शांति है। यहां पर बने ट्रेकिंग पॉइंट पर ट्रेक करने का अपना ही मजा है। जनवरी से मई यहां आने का आदर्श समय है। ब्रह्मगिरी रेंज और पुष्पागिरी कर्नाटक में ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध स्थान माने जाते हैं.  

अनंतगिरि हिल्स, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में बसा अनंतगिरि हिल्स का मौसम ट्रेकर्स को अपनी ओर प्रभावित करता है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच ट्रेक करना काफी अच्छा लगता है और एक्सप्लोर करने के लिए विभिन्न मार्ग प्रदान करता है। इसलिए अगर आपने पहले कभी ट्रेकिंग अगर नहीं की हो तो आप अपनी शुरूआत यहां से कर सकते हैं। और यहां आप जंगल की सुंदरता का भी आनंद उठा सकते हैं।

 

कोदाचद्री, कर्नाटक

कर्नाटक राज्य का ये खूबसूरत शहर शिमोगा जिले में कोदाचद्री, साउथ इंडिया का एक कठिन ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां पर ट्रेकिंग वे ही लोग कर सकते हैं जो शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हों। अच्छा स्वास्थ्य इस जगह ट्रेक करने की पहली मांग है। कोदाचद्री में कारीकाट्टी चुनिंदा खास ट्रेक मार्गों में गिना जाता है। यह ट्रेक रूप 12-14 किमी लंबा है जिसे पूरा करने में 7 से 8 घंटों का समय लगता है। इसलिए अगर आप शरीरिक रूप से कमजोर हैं तो इस ट्रेक रूट का चयन न करें। 

मुन्नार, केरल

दक्षिण भारत का बेहद खूबसूरत राज्य केरल है और केरल की सुंदरता को और बढ़ाने वाला उसका एक खूबसूरत हिल स्टेशन है मुन्नार। ये केरल में घूमने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। मुन्नार के पहाड़ी इलाके बेस्ट ट्रेकिंग के लिए जाने जाते हैं। घुमावदार रास्तों के साथ, चाय के बागानों से होते हुए ट्रेकिंग करना किसी सपने से कम नहीं। अनामुडी मुन्नार की सबसे ऊंची चोटी है जिसे ट्रेकर्स द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

-रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़