कहीं आपका भी तो नहीं हो रहा डाटा हैक, 100 धोखेबाज गिरफ्तार

100 fraudsters arrested for hacking user data in NCR
[email protected] । Mar 17 2018 9:44AM

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने आज बताया कि गिरोह ने डेटा बेचने को अपना व्यापार बना लिया था और कॉल सेंटर संचालकों से प्रति डेटा 10 रुपये शुल्क वसूलते थे।

पुलिस ने बताया कि उप्र एसटीएफ( साईबर शाखा) ने 100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक कर उनतक पहुंच बनाई। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूरे एनसीआर में फैला हुआ था। सिंह ने कहा कि, आगे और छापेमारी और कार्रवाई जारी है और अधिक गिरफ्तारियों की उम्मीद है। हमने कंपनियों से हैक किए गए डेटा के विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़