दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, 2013 के बाद दर्ज किया सबसे ज्यादा तापमान

at-46-8-degrees-delhi-records-hottest-may-since-2013
[email protected] । May 31 2019 10:02AM

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने बताया कि दिल्ली का चढ़ा पारा। दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। 2013 मई के बाद मई महीने में दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। पालम वेधशाला ने मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में पैरों की बदबू से इस तरह पाएं निजात

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करके बताया कि दिल्ली का चढ़ा पारा। दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़