यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने से पहले यह काम अवश्य करें वरना नहीं मिलेगी एंट्री

Yamuna Expressway
अंकित सिंह । Feb 15 2021 11:12AM

अगर यह ऐप आपके मोबाइल में नहीं होगा तो आपको यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री नहीं मिलेगी। इस मोबाइल ऐप का नाम है हाईवे साथी ऐप। इसे आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके रखना होगा। अगर आप दिल्ली से आगरा या आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे है तो इसके बिना आप को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री नहीं मिलेगी।

देश में अब फास्टैग अनिवार्य हो गया है। सभी टोल बूथ पर अब कैशलेन बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि फास्टैग के अलावा एक खास ऐप भी साथ रखना पड़ेगा। जी हां, अगर आप यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर कर रहे है तो यह खास ऐप आपके लिए अनिवार्य है। अगर यह ऐप आपके मोबाइल में नहीं होगा तो आपको यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री नहीं मिलेगी। इस मोबाइल ऐप का नाम है हाईवे साथी ऐप। इसे आपको अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके रखना होगा। अगर आप दिल्ली से आगरा या आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे है तो इसके बिना आप को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री नहीं मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को गति देने के लिए सरकार उन्नत बैटरी तकनीक पर नीति लाएगी: गडकरी

हाईवे साथी ऐप का इस्तेमाल कर यमुना एक्सप्रेस-वे हाईवे पर चलने वाले सभी वाहनों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। अथॉरिटी का मानना है कि इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। रफ्तार या फिर घने कोहरे के कारण इस हाईवे पर एक्सीडेंट का खतरा ज्यादा रहता है। जैसे ही आप यमुना हाईवे एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करेंगे तो आपका मोबाइल एक्सप्रेसवे के सर्वर से कनेक्ट हो जाएगा। इसके जरिए सर्वर को वाहन की हर एक एक्टिविटी की जानकारी मिलती रहेगी। वाहन चालक का मोबाइल नंबर, गाड़ी का नंबर कंट्रोल रूम में इस ऐप के जरिए मौजूद रहेगा।

इसे भी पढ़ें: तत्काल फास्टैग अपनायें वाहन मालिक, नहीं बढ़ेगी समय सीमा: गडकरी

इसका सबसे ज्यादा लाभ उस समय होगा जब कोई दुर्घटना होती है। घटना के वक्त साथी ऐप के जरिए तुरंत मदद पहुंचाई जा सकती है। दुर्घटना की जगह को तुरंत ट्रैक किया जाएगा। अथॉरिटी ने दावा किया है कि हादसे वाले जगत तुरंत पहुंचकर हादसे के शिकार लोगों के मौत की संख्या को कम किया जा सकता है। इसे सख्ती से पालन कराए जाने का भी निर्देश दिया जा रहा है। इसके लिए आगरा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यमुना एक्सप्रेसवे पर जांच अभियान चलाएगा। आपके मोबाइल में यह ऐप उपलब्ध नहीं रहेगा तो इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़