नशे में धुत था दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फिर ये क्या...

Bride refuses to marry drunk groom in UP
[email protected] । Jun 5 2018 12:22PM

जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बैंरग लौट गयी।

बलिया। जिले के मनियर इलाके में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बैंरग लौट गयी। मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गयी थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात आई तो धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी।

इस बीच मंच पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। इससे नाराज दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर ही शादी से इंकार कर दिया और घर के अंदर चली गई। कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद कल मामला मनियर थाने पहुँचा और दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया। उसके बाद बारात बैरंग लौट गयी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़