हर भारतीय को जाननी चाहिए अपने अधिकार से जुड़ी ये 10 बड़ी कानूनी बातें

indian flag
ANI
अंकित सिंह । Aug 13 2022 2:49PM

भारत में साइकिल आम लोगों की सवारी है। लेकिन अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि साइकिल चलाने वालों पर कोई भी मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं होता है। आप बिना चिंता किए रिक्शा और साइकिल चला सकते हैं।

भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान भी लागू हुआ था। संविधान के मुताबिक हर भारतीयों को कई अधिकार मिले हुए हैं। इसके साथ ही ऐसे कई कानून और अधिकार हैं जो हर भारतीय को जाननी भी चाहिए। ऐसे ही कुछ कानूनों और अधिकारों के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कानून-व्यवस्था की ‘खराब स्थिति’ पर भाजपा क्या बहाना बनाएगी: चिदंबरम

- पुलिस कभी भी एफआईआर लिखने से मना नहीं कर सकती है। अगर किसी पुलिस अफसर के द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसे 6 महीने से 1 साल तक की जेल हो सकती है।

- गाड़ी चलाना हर किसी को पसंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर गाड़ी चलाते वक्त आपके 100ml खून में 300 एमजी से ज्यादा अल्कोहल मिलता है तो आपको बिना वारंट पुलिस गिरफ्तार कर सकते हैं। 

- किसी भी महिला को शाम 6:00 बजे के बाद और सुबह 6:00 बजे से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही केवल महिला पुलिस अधिकारी के पास ही महिलाओं को गिरफ्तार करके सुरक्षित थाने में ले जाने का अधिकार होता है। 

- घूमना फिरना हर किसी को पसंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप किसी भी कैटेगरी के होटल में क्यों न जाते हो, वहां आपको फ्री में पानी और वॉसरूम का इस्तेमाल करने से कोई नहीं रोक सकता है। 

- भारत में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं। लेकिन भारतीय कानून के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप अवैध नहीं है। अगर दो व्यस्क लड़का और लड़की अपनी मर्जी से रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं तो यह कहीं से भी गैरकानूनी नहीं है। इतना ही नहीं, अगर इनसे कोई संतान उत्पन्न होता है तो उसे पिता की संपत्ति का हक भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी की सरकार का रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था: नटवर सिंह

- भारत में साइकिल आम लोगों की सवारी है। लेकिन अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि साइकिल चलाने वालों पर कोई भी मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं होता है। आप बिना चिंता किए रिक्शा और साइकिल चला सकते हैं। 

- भारत के पुलिस एक्ट 1861 के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी हमेशा ही ड्यूटी पर होता है। चाहे वह यूनिफॉर्म में हो या नहीं हो। ऐसे में किसी भी पुलिस अधिकारी से कभी भी शिकायत की जा सकती है। वह पीड़ित की मदद करने से इनकार नहीं कर सकता है।

- आम लोग प्राय: अपने घर में घरेलू गैस का इस्तेमाल करते हैं। घरेलू गैस का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर घरेलू गैस विस्फोट होता है तो गैस कंपनी से 40 लाख तक की इंश्योरेंस स्वत: मिलती है।

- अगर आप सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें करते हैं और उसमें आप पकड़े जाते हैं या कोई आपकी शिकायत करता है तो आपको 3 महीने तक की सजा हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने फर्जी पासपोर्ट मामले में सलेम के वकील की दलीलों के दौरान उसकी मौजूदगी की अनुमति दी

- भारत में लगातार चुनाव का मौसम देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के पास आपके वाहन को किराए पर लेने का अधिकार होता है। अगर आप अपना वाहन देते हैं तो इसके बदले में राजनीतिक दलों को आपको किराया देना पड़ता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़