हर-हर शंभू के बाद फ़रमानी नाज़ ने गाया नया गाना 'हर घर तिरंगा', देशभक्ति का दिया संदेश

farmani naaz
prabhasakshi

इस गाने में फरमानी ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी दिया है। उन्होंने अपने गाने में कहा है, 'नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे, पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर तिरंगा लहराएंगे तिरंगा प्यारा तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा।'

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' मनाया जा रहा है। इसी बीच कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आईं सिंगर फरमानी नाज भी इस मुहिम से जुड़ गई हैं। फरमानी का नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वे हर घर तिरंगा लहराने का संदेश दे रही हैं। देशभक्ति का यह गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। 

आपको बता दें कि फरमानी नाज ने अपना नया गाना यूट्यूब पर रिलीज किया है। यह गाना रिलीज होने के कुछ ही समय में वायरल होने लगा है। इस गाने के लिरिक्स अनुज मुल्हेड़ा ने दिए हैं और संगीत परविंदर सिंह ने दिया है। इस गाने में फरमानी ने भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया है। अपने नए गाने को रिलीज कर फरमानी ने अपील की है, 'दोस्तों अगर आपको हर घर तिरंगा के साथ-साथ एकता का प्रतीक अच्छा लगा तो इस वीडियो को जरूर शेयर करें।'

इसे भी पढ़ें: हर हर शंभू गाने वाली सिंगर से कट्टरपंथी मौलाना क्यों हो गए खफा? बिना तलाक दिए पति ने की दूसरी शादी, कुछ ऐसी है सिंगल मदर फरमानी नाज की कहानी

इस गाने में फरमानी ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी दिया है। उन्होंने अपने गाने में कहा है, 'नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे, पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर तिरंगा लहराएंगे तिरंगा प्यारा तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा।' इस गाने में फरमानी बाकी कलाकारों के साथ देशभक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आ रही हैं। फरमानी ने तिरंगा पगड़ी, दुपट्टा और बैंड पहना है।

फरमानी के इस गाने को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। लोग फरमानी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'संगीत का कोई धर्म नहीं होता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देश की आवाज, फरमानी नाज। गर्व है हमें हम भारतीय हैं।' आपको बता दें कि फरमानी अपने गाने 'हर हर शंभू' से बहुत फेमस हो गई हैं। हालाँकि, इस गाने के बाद उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों से धमकी भी मिलने लगी। लेकिन सिंगर ने भी उन्हें करारा जवाब दिया।

 - प्रिया मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़