संसद में चल रही थी गंभीर बहस, तभी वित्त मंत्री ने कर दिया अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज
इटली के वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो (Flavio Di Muro) भी देश के दो हिस्सों में आये जबरदस्त भूकंप पर अपनी स्पीच दे रहे थे। इस दौरान स्पीच देते हुए वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो भावुक हो गये और अपनी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) को प्रपोज कर दिया।
भारत की संसद की बात करें तो अकसर देखा गया है कि नेताओं की स्पीच के दौरान दूसरे नेता सोते या वीडियो देखते नजर आते हैं। कई बार बहस गर्म हो जाती है तो झुंड बनाकर संसद की वेल में पहुंच जाते है लेकिन इटली की संसद की बात करें तो वहां की संसद में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर शायद आपको अजीब भी लगे।
इटली के संसद में सत्र चल रहा है, इसी दौरान सांसदो की बहस चल रही थी। इटली के वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो (Flavio Di Muro) भी देश के दो हिस्सों में आये जबरदस्त भूकंप पर अपनी स्पीच दे रहे थे। इस दौरान स्पीच देते हुए वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो भावुक हो गये और अपनी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) को प्रपोज कर दिया।
इसे भी पढ़ें: इंडियन आइडल: अनु मलिक की जगह जज के रूप में दिखेंगे हिमेश रेशमिया
वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो संसद में भूकंप से हुए नुकसान के बारे में अपना ब्यौरा दे रहे थे इसी दौरान वह इमोशन हो गये और फिर अपनी पॉकिट से अंगूठी की डिब्बी निकाली और सांसदों की भरी संसद में अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रपोज कर दिया। उन्होंने कहा एलिसा मुझसे शादी करोगी? मौजूद सभी सांसदों ने ताली बजाई और डी मुरो प्रपोज करने के बाद काफी शाय नजर आये।
इसे भी पढ़ें: आरोपियों को फांसी देने से क्या कम हो जाएंगे बलात्कार के मामले: अपर्णा सेन
अंग्रेजी अखबार डेली मेल छपी ये खबर तेजी से वायरल हो रही ही। फ्लैवियो डी मुरो का अपनी प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) को प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सांसद का अपने काम के बीच से समय निकाल कर गर्लफ्रेंड को भी इंपोर्टेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है खास तौर पर लड़कियां सांसद की फैन हो गई हैं।
ICYMI: Italian lawmaker Flavio Di Muro proposes to his girlfriend during a session of parliament, and she said yes! pic.twitter.com/9y4EEaZc6l
— QuickTake by Bloomberg (@QuickTake) December 2, 2019
अन्य न्यूज़