घर रिनोवेशन के दौरान मिला कुछ ऐसा, जिसे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

house

इस घर को बे मन और उनकी वाइफ किम्बर्ले ने साल 2020 में खरीदा था। उन्होंने बीते वर्ष घर की मरम्मत का काम शुरू किया। इसी दौरान जब बेडरूम के नीचे बिछी कालीन को साफ करने के लिए उन्होंने उठाया तो मुझे वह राज पता चला जो वो नहीं जानते थे।

लोगों के लिए पुरानी और उनकी पुश्तैनी चीजें काफी कीमती होती हैं। आखिर इन पुश्तैनी चीजों से हमारी खानदान की कई यादें जुड़ी होती हैं। लोग पुरानी विरासत को इसीलिए सहेज कर रखते हैं। लेकिन कई बार किसी मजबूरी की वजह से अपनी विरासत को बेच देते हैं। इसी तरह यूके के रहने वाले एक शख्स ने अपना घर या कहें पुश्तैनी विरासत बेच दी। लेकिन बाद में घर खरीदार को घर के नीचे छिपी एक दूसरी दुनिया नजर आई। यह घर लगभग 1900 में बनाया था। इतने वर्षों बाद घर टूटने के कगार पर आ गया था। लेकिन रिनोवेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सब हैरत में पड़ गए।

 इस घर को बे मन और उनकी वाइफ किम्बर्ले ने साल 2020 में खरीदा था। उन्होंने बीते वर्ष घर की मरम्मत का काम शुरू किया। इसी दौरान जब बेडरूम के नीचे बिछी कालीन को साफ करने के लिए उन्होंने उठाया तो मुझे वह राज पता चला जो वो नहीं जानते थे। कालीन के नीचे फ्लोर लकड़ी का था जो टूट गया था। उन्होंने उसे उठाया तो उन्हें सीढ़ी  नजर आई। ये सीढ़ी कहां जाती थी इसका अंदाजा दोनों में से किसी को नहीं था।

 उसके बाद 39 साल के बेन ने सीढ़ियों से नीचे जाने का फैसला किया। नीचे जाते ही उन्हें एक अलग दुनिया नजर आई। नीचे ईंटो से बना एक कमरा था जिसमें वाइन इकट्ठा की जाती थी। द मिरर को बेन ने बताया अगर उसकी नजर सडे़ फ्लोर पर नहीं पड़ती तो शायद उसे इस बारे में कभी पता नहीं चल पाता। यह हिस्सा ज्यादातर सड़ा हुआ है। लेकिन पति पत्नी ने इस हिस्से को पूरी तरह से रिनोवेट कर डाला है। अब घर के सीक्रेट हिस्से को उन्होंने सोफा प्रोजेक्टर और बार बना दिया है। आपको बता दें कपल ने इसका नाम गुफा रखा है। बेन ने बताया कि इस कमरे को कई पुरानी चीजों से रेनोवेट किया गया है। सारा रिनोवेशन कपल ने खुद किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़