प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर में लड़की ने अनजान लड़के को जड़ दिए तीन थप्पड़, फिर हुआ कुछ ऐसा...

video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक लड़की प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर पर मासूल लड़के को छप्पड़ जड़ दी और फिर मामला गर्मा गया।

नयी दिल्ली। लखनऊ में कैब ड्राइवर पर लड़की ने ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात लगा दी थी, जिसका वीडियो खासा वायरल हुआ था। इसी बीच एक और वीडियो सामना आया लेकिन यह प्रैंक वीडियो है। राजधानी दिल्ली के कनॉड प्लेस में एक लड़की ने प्रैंक के नाम पर एक लड़के पर कोल्ड ड्रिंग गिरा दी और एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद लड़के के सब्र का बाढ़ टूट गया। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता पर चप्पल मारने का वीडियो वायरल, नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख लेने का मामला दर्ज 

क्या है पूरा मामला ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक लड़की प्रैंक वीडियो बनाने के चक्कर पर मासूल लड़के को छप्पड़ जड़ दी और फिर मामला गर्मा गया। दरअसल, कनॉड प्लेस में एक लड़की ने वीडियो शूट करने के चक्कर में एक अनजान लड़के पर कोल्ड ड्रिंग गिरा दी। इसके बाद लड़के और लड़की के बीच में बहल हो गई। जिसके बाद लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। मामला काफी ज्यादा गर्मा गया और फिर लड़की ने दो और थप्पड़ जड़ दिए। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के एक मंत्री ने अनोखे अंदाज में किया दुकान का उद्धाटन, कैंची नहीं चली तो दांत से काटा रिबन 

इसके बाद लड़के के सब्र का बाढ़ टूट गया और उसने लड़की को एक जोरदार चांटा जड़ दिया। जैसे ही लड़की को थप्पड़ पड़ा, वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई और कुछ लोगों ने बीच बचाव करने का प्रयास भी किया। इस बीच लड़की किसी को फोन लगाती हुई देखी जा सकती है। हालांकि आप खुद पूरा वीडियो देखिए और तय करिए क्या सही है और क्या गलत है। गुड़गाव बाइकर्स नामक यूट्यूब चैनल ने इसका वीडियो साझा किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़