शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली जेसीबी पर एंट्री, फिर जो हुआ उसे जानकर आ जाएगी हंसी

marriage

मामले का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने में लग गए। ट्विटर पर इसे हज़ारों बार देखा जा चुका है, लेकिन यह मामला कहाँ का है इसे बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

कभी आपने किसी ऐसी शादी के बारे में सुना या देखा जहाँ दूल्हा-दुल्हन जेसीबी पर सवार होकर आते हैं। आप कहेंगे नहीं, लेकिन हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां दूल्हा दुल्हन अनोखे अंदाज में एंट्री लेते हैं। लेकिन फिर जो कुछ भी होता है,उसे जानकर आप जोर जोर से ठहाके लगाएंगे। इस शादी का वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया में मैजूद है। आइये जानते हैं क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, शादी में मेहमान दूल्हा दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं। तभी अनोखे अंदाज में दोनों कपल जेसीबी पर एंट्री लेते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे ने ब्लैक कोट पैंट पहना हुआ और दुल्हन सफेद लिबाज में नज़र आ रही है। फिर अचानक से जेसीबी का ऊपरी हिस्सा खुल जाता है, और दुल्हा दुल्हन ऊंचाई से जमीन पर गिर जाते हैं। यह मंजर देखकर शादी में आये मेहमान आवाक रह गए।

मामले का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने में लग गए। ट्विटर पर इसे हज़ारों बार देखा जा चुका है, लेकिन यह मामला कहाँ  का है इसे बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़