नासा ने मंगल पर नवीनतम मार्स लैंडर ‘इनसाइट’ भेजा

NASA sent the latest Mars Lander ''Insight'' on Mars
[email protected] । May 5 2018 7:25PM

नासा ने अपने नवीनतम मार्स लैंडर ‘इनसाइट’ को आज प्रक्षेपित किया। इसे मंगल पर मानव अभियान से पहले उसकी सतह पर उतरने और वहां आने वाले भूकंप को मापने के लिए डिजाइन किया गया है।

वंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस (अमेरिका)। नासा ने अपने नवीनतम मार्स लैंडर ‘इनसाइट’ को आज प्रक्षेपित किया। इसे मंगल पर मानव अभियान से पहले उसकी सतह पर उतरने और वहां आने वाले भूकंप को मापने के लिए डिजाइन किया गया है। अंतरिक्ष यान को एटलस वी रॉकेट जरिए कैलिफोर्निया स्थित वंडेनबर्ग वायुसेना अड्डा से अंतरराष्ट्रीय समय शाम चार बजकर 35 मिनट पर पर लॉंच किया गया। 

यह परियोजना 99. 3 करोड़ डॉलर की है, जिसका लक्ष्य मंगल की आतंरिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी बढ़ाना है। साथ ही, लाल ग्रह पर मानव को भेजने से पहले वहां की परिस्थितियों का पता लगाना और पृथ्वी जैसे चट्टानी ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया को समझना है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक ठीक रहता है तो लैंडर 26 नवंबर को मंगल की सतह पर उतरेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़