26 नवम्बर : आज ही के दिन भारत ने अपनाया था संविधान

november-26-india-was-adopted-by-the-constitution-on-the-same-day
[email protected] । Nov 26 2018 3:37PM

इतिहास में 26 नवंबर की तारीख देश के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 26 नवम्बर,1949 को भारत में संविधान को अंगीकार किया गया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी।

नयी दिल्ली। इतिहास में 26 नवंबर की तारीख देश के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 26 नवम्बर,1949 को भारत में संविधान को अंगीकार किया गया था। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी। इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि इस तारीख के साथ एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है। 26 नवम्बर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था। मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमले किये थे। हमले में 166 लोग मारे गये थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। ये हमले तीन दिन तक चले थे। नौ आतंकवादी मारे गये थे जबकि मुम्बई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़