एक होंगे साइना नेहवाल और पारुपल्ली, क्योंकि इश्क छुपता नहीं छुपाने से...

saina-nehwal-all-set-to-tie-the-knot-with-parupalli-kashyap-in-december
रेनू तिवारी । Sep 26 2018 1:07PM

''तुम लाख छुपाओं प्यार मगर दुनिया को पता तल जाएंगा लेकिन छुप-छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएंगा'' कुछ ऐसा ही हुआ साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी में। 10 साल एक साथ रिश्ते में रहे लेकिन किसी को कानों काम खबर तक नहीं

'तुम लाख छुपाओं प्यार मगर दुनिया को पता तल जाएंगा लेकिन छुप-छुप के मिलने से मिलने का मजा तो आएंगा' कुछ ऐसा ही हुआ साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी में। 10 साल एक साथ रिश्ते में रहे लेकिन किसी को कानों काम खबर तक नहीं लगी कि दोनों के बीच क्या चल रहा है और अब जब साइना और पारुपल्ली की शादी का ऐलान हुआ तो सबके होश उड़ गये। जी हां 

बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है और ये शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली हैं। खबरों की माने तो के इसी साल दोनों 16 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और शादी का फंक्शन एकदम निजी होगा। इस फंक्शन में बहुत ही करीबी लोग ही शामिल होंगे कहा जा रहा है कि इसमें लगभग 100 लोग ही शिरकत करेंगे। शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को किया जाएगा। 

10 साल से एक दूसरे को डेट कर पारुपल्ली कश्यप और साइना नेहवाल की मुलाकात 2005 में पुलेला गोपीचंद के की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ये मुलाकात ही इस रिश्ते की बुनियाद बनी और यहीं से शुरू हुई सायना और कश्यप की लव स्टोरी। दोनों कई मौके पर साथ दिखाई दिये लेकिन इन दोनो ने सबसे सामने जिस तरह से व्यवहार किया की किसी को कफी ये पता ही नहीं चला कि ये कपल है। वो इस का क्रेडिट दोनों को ही जाता हैं क्योंकि अगर सायना ने काभी ये जाहिर नहीं किया तो पारुपल्ली कश्यप ने भी साइना से एक निश्चित दूरी बनाए रखी।

खैर एक दिन तो पता चलना ही था शायद वो आज का दिन था। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं तो दूसरी तरफ परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साइना और कश्यप का परिवार काफी समय से शादी की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन अब जाकर इनकी शादी की तारीख फायनल हुई है। 

पी.कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। कश्यप साइना को हमेशा अपनी अच्छी दोस्त और पार्टनर बताते आए हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-साथ कई तस्वीरें भी हैं। हाल ही में पी.कश्यप ने अपना जन्मदिन भी साइना नेहवाल के साथ मनाया। कश्यप का जन्मदिन 8 सितंबर को था। साइना ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।  बता दें कि बैडमिंटन स्टार साइना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। वहीं पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़