दुबई में 27 जुलाई को दिखेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण

The longest lunar eclipse of the century will be seen in Dubai on July 27
[email protected] । Jul 3 2018 2:03PM

दुबई में 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। अधिकारियों ने बताया कि ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा।

दुबई। दुबई में 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। अधिकारियों ने बताया कि ग्रहण के दौरान चन्द्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दुबई एस्ट्रोनॉमी ग्रुप के अनुसार, यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा।

इस दौरान ‘ब्लड मून’ दिखेगा। ‘ब्लड मून’ पूर्ण चन्द्र ग्रहण के दौरान बनने वाले चन्द्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं। आंशिक चन्द्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चन्द्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़