एक क्लिक में पढ़ें दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे से लेकर ऐतिहासिक स्थानों की जानकारी, यह है ऐप

This app will help to know popular chhole bhathure to historical place
प्रतिरूप फोटो

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में घूमने आने वाले सैलानियों के लिए एक ऐप की घोषणा की है। इस ऐप से सैलानियों को अपना टूर प्लान करने में, टिकट बुकिंग में और नेविगेशन में मदद मिलेगी। साथ ही सैलानी इस एप से पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर भी कर सकेंगे।

हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में घूमने आने वाले सैलानियों के लिए एक ऐप की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ऐप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में आने वाले सैलानियों को शहर को एक्सप्लोर करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

सैलानियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए "दिल्ली देखो" ऐप को तैयार किया गया है। इस ऐप से सैलानियों को अपना टूर प्लान करने में, टिकट बुकिंग में और नेविगेशन में मदद मिलेगी। साथ ही सैलानी इस एप से पर्यटन स्थलों का वर्चुअल टूर भी कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए इस ऐप की जानकारी दी है और ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि- दिल्ली एक ऐतिहासिक और आधुनिक शहर है। अगर कोई इंसान इसके इतिहास और महत्व को पढ़ना चाहता है और समझना चाहता है, तो उसे दिल्ली ही आना होगा। 

दिल्ली में व्यापक चीजें हैं, जिसमें शानदार खाने की जगह से लेकर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां केवल इंफॉर्मेशन की कमी थी, जिसको यह ऐप पूरा कर देगा। इस ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है ।जिसमें शहर की सारी इनफार्मेशन एकत्रित और व्यवस्थित होगी।

 

इस ऐप के साथ ही दिल्ली ही केवल ऐसा शहर बन गया है ,जहां सैलानियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप दिल्ली वालों के लिए काफी खास और महत्वपूर्ण होने वाला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़