इस फुटबॉलर को 5 गोल करने के बदले मिला 16 घंटे के सेक्स सेशन का ऑफर

खिलाड़ियों को अच्छी परफॉरमेंस के बदले तरह तरह के ऑफर मिलते देखें होंगे, पर रूस के एक फुटबॉलर को एक ऐसा ऑफर मिला जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए थे। रूस के फुटबॉलर एलेक्जेंडर कोकोरिन को पोर्न स्टार एलीना हेनेसी ने 16 घंटे के सेक्स सेशन का ऑफर दिया था। इस ऑफर की वजह से दोनों लोगों की नजरों में आ गए थे। आपको बता दें कि पोर्न स्टार एलीना हेनेसी ने ऑफर के साथ एक शर्त भी रखी थी। शर्त थी कि एलेक्जेंडर कोकोरिन को रशियन सुपर लीग में पांच गोल करने होंगे।
इसे भी पढ़ें: कोरोना के बाद प्रेग्नेंसी में हो सकती है समस्या, स्पर्म काउंट भी होता है कम ! शोधकर्ताओं ने किए चौंका देने वाले खुलासे
यह किस्सा साल 2015 का है उस वक्त रशियन प्रीमियर लीग चैम्पियनशिप चल रही है और एलेक्जेंडर मॉस्को की ओर से खेल रहे थे। रशिया यूरोस्पोर्ट ने पोर्न स्टार एलीना हेनेसी को रूसी खिलाड़ियों को उनके लुक के आधार पर 10 में से रेट करने के लिए कहा था। इस दौरान एलिना ने मॉस्को के फॉरवर्ड खिलाड़ी एलेक्जेंडर को पूरे 10 अंक दिए थे और साथ ही उनके लिए कहा था कि अगर रशियन चैम्पियनशिप के दौरान एलेक्जेंडर कोकोरिन पांच गोल कर लेते हैं तो मैं उनके साथ 16 घंटे बिताऊंगी। ये मेरी ओर से उन्हें थैंक्यू होगा। पोर्न स्टार एलीना हेनेसी की बात सुनकर उस समय हर कोई हैरान रह गया था। हालाँकि एलेक्जेंडर कोकोरिन ने सीजन में केवल एक बार नेट किया था।
इसे भी पढ़ें: चिकन के शौकीन हो जाएं होशियार! केएफसी के खाने में मिली ग्राहक को चौंकाने वाली चीज
एलीना हेनेसी ने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूड मॉडल के रूप में की थी, वह उस समय सिर्फ 19 साल की थी। सबसे पहले उन्होंने यूरोपीय पोर्न फिल्मों में काम करना शुरु किया, लेकिन अमेरिकी पोर्न इंडस्ट्री के बड़े नामों जैसे पियरे वुडमैन और रोक्को सिफ्रेडी के साथ काम करके उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिली।