Assembly Election Results 2022 Live: विधानसभा चुनाव परिणाम की ताज़ा ख़बरें
साल 2022 भारत की स्वतंत्रता का 75वां साल है। लोकतंत्र के लिहाज से इस अहम साल को देश के कई चुनावों का गवाह बनना है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अब शुरु हो चुके हैं। इन राज्यों के नतीजे जो 10 मार्च 2022 में आएंगे वो 2024 के आम चुनावों समेत आने वाले कम से कम एक दशक की राजनीति में दिशा निर्धारित करने वाले होंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी की सरकार है और पंजाब में कांग्रेस की। लेकिन राजनीति में यह कहावत आम है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। यूपी में बीजेपी के सुपरस्टार प्रधानमंत्री मोदी और पोस्टर ब्वॉय योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा जुड़ी है। पंजाब की राजनीति वैसे तो दिलचस्प है। लेकिन साल 2022 में देखें तो कहीं ना कहीं पंजाब की किस्मत नई तरह से लिखी जा सकती है। उत्तराखंड को 20 साल के सफर में 11 मुख्यमंत्री मिले। मणिपुर राज्य में भाजपा की सरकार है और आगमी चुनावों में सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को बचाने की है। साल 2022 में बीजेपी ने 40 सीटों की जीत का लक्ष्य घोषित किया है लेकिन सवाल है कि क्या इस लक्ष्य को पाना आसान होगा या चुनौतियों से भरा हुआ? गोवा राज्य ने हमेशा भारतीय राजनीति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस राज्य के नेताओं ने अपने सभी नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया है। अब एक बार फिर से गोवा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा में कई ऐसे चेहरे हैं जो मुख्यमंत्री बनने का दावा भर रहे हैं।
Feb 15, 2022 14:50 | 'मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझकर बोलता हूं', आखिर राहुल ने पटियाला में क्यों कहा ऐसापंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटियाला के राजपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझकर बोलता हूं। मैं इस मंच से झूठे वादे नहीं करूंगा।
|
Feb 15, 2022 12:42 | चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी को बेचनी पड़ी हैं प्रॉपर्टी, बोले- क्या पठानकोट का बदला लिया गया मुझसे |