Tap to Read ➤

इन ड्रिंक्स का सेवन करने से बढ़ेगी आपकी इम्युनिटी

कई तरह के जूस हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इन इम्युनिटी बूस्टर जूस पर कई सारे वैज्ञानिक शोध भी हुए हैं जिनसे पता चला है कि इनसे इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है।
हल्दी वाला दूध-
एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर हल्दी में दूध मिलाकर पीने से हमारे अंदर के बैक्टेरिया नष्ट होते हैं।
हल्दी वाला दूध बनाने के लिए आप एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे गर्म चुस्की लेकर पिएं।
चुकंदर, गाजर व सेब जूस-
सेब विटामिन, ज़िंक और गाजर विटामिन-ए और ई से युक्त होता है। साथ ही चुकंदर में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी व फायदेमंद होते हैं।
इसे बनाने के लिए चुकंदर, गाजर और सेब को पानी के साथ मिलाकर ब्लेंडर में पीस लें। इसके बाद इसे छान कर पी जाएं।
आयुर्वेदिक काढ़ा-
आयुर्वेदिक काढ़ा अधिकतर घर में बनाया जाता है। यह सेहत के साथ-साथ इम्युनिटी के लिए काफी अच्छा है।
इसे बनाने के लिए काली मिर्च, अदरक, लौंग, दालचीनी, तुलसी को पानी के साथ पैन में डालकर उबालें। जब तक पानी आधा नहीं हो जाता तब तक इसे उबलने दें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें। आप इसमें गुड़ या शहद भी मिलाकर पी सकते हैं।
अन्य हेल्थ आर्टिकल के लिए
क्लिक करें
Credits
Unsplash