Tap to Read ➤

आपके किचन में छिपे हैं अच्छी हेल्थ के रहस्य

मसालों का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू बढाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय मसाले सेहत की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक है। आईये जानते हैं इलायची, हल्दी, जीरा, धनिया, कालीमिर्च और लहसुन के फायदे।
इलायची के पाउडर का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसे फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होता है।
हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। शरीर में मौजूद किसी भी तरह की सूजन को कम करने में हल्दी फायदेमंद है।
जीरे में मैग्नीशियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही इससे हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं।
धनिया पाउडर के सेवन से दस्त, गैस, पेट दर्द और अपच की समस्या से निजात मिल सकती है। ब्लड शुगर लेवल और हार्मोंस का बैलेंस बनाए रखने में भी मदद मिलती।
कालीमिर्च में आयरन की मात्रा होती है, यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। इसके सेवन से गैस की समस्या भी खत्म हो जाती है।
सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई बीपी और डायरिया व कब्ज जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
अन्य हेल्थ आर्टिकल पढ़ने के लिए
क्लिक करें
Credits
Unsplash