सावधान! माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय ना करें ये गलतियां, हो सकती हैं गंभीर बीमारियाँ

microwave

ज़्यादातर वर्किंग लोग रात का खाना भी सुबह ही बना लेते हैं और डिनर के वक्त माइक्रोवेव में गर्म कर लेते हैं। लेकिन कई बार हम माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां करते हैं जो हमारे लिए घातक साबित हो सकता है। माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय हमें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

आजकल माइक्रोवेव अमूमन हर घर में पाया जाता है। हमारी बिजी लाइफ को आसान बनाने में माइक्रोवेव का बड़ा रोल है। चाहे जल्दी खाना गर्म करना हो या केक बेक करना हो, माइक्रोवेव से ये सभी काम आसान हो जाते हैं। वर्किंग लोगों के लिए तो माइक्रोवेव बड़े काम की चीज़ है। ज़्यादातर वर्किंग लोग रात का  खाना भी सुबह ही बना लेते हैं और डिनर के वक्त माइक्रोवेव में गर्म कर लेते हैं। लेकिन कई बार हम माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियां करते हैं जो हमारे लिए घातक साबित हो सकता है। माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय हमें कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आज के इस लेख हम आपको बताएंगे कि माइक्रोवेव इस्तेमाल करते समय क्या गलतियां करने से बचना चाहिए-

इसे भी पढ़ें: घर में बहुत अधिक टमाटर तो खराब होने से पहले इन्हें कुछ यूं करें इस्तेमाल 

माइक्रोवेव को पूरी तरह से गर्म नहीं होने देना

कभी-कभी माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय खाना सही तरह से पकता नहीं है या कभी-कभी जल जाता है। कुछ डिशेज बनाते समय माइक्रोवेव को पहले प्री-हीट करने की जरूरत होती है। कुछ चीज़ें जैसे केक या चिकन बनाते समय माइक्रोवेव को पहले से ऑन करके तय तापमान पर प्री-हीट करना होता है। माइक्रोवेव ठीक से गर्म ना करने पर खाना कच्चा रह सकता है और जरूरत से ज्यादा हीट करने पर खाना जल भी सकता है।

खाने को ठीक से गर्म ना करना

जहाँ खाना बनाने से पहले माइक्रोवेव को प्रीहीट करना जरूरी है वहीं यह भी बहुत जरूरी है कि रात के बचे हुए खाने का इस्तेमाल करते समय आप उसे ठीक तरह से गर्म करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो खाना ऊपर से तो गर्म हो जाएगा लेकिन बीच में से ठंडा ही रह जाए। ऐसा खाना ना तो खाने में अच्छा लगता है और ना ही यह सेहत के लिए अच्छा होता है। बासी खाने में बैक्टीरिया ज्यादा होता है और ऐसे में अगर आप इसे ठीक से गर्म नहीं करते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: आपके घर का डॉक्टर है अजवाइन, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करना

माइक्रोवेव में सभी तरह के कंटेनर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अगर आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भूलकर भी यह गलती ना करें। माइक्रोवेव में नॉर्मल प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से आपके स्वास्थ्य को कई घातक नुकसान हो सकते हैं। माइक्रोवेव में नॉर्मल प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से प्लास्टिक की एक पतली परत पिघल कर खाने में मिल सकती है और आपके लिए बहुत ज्यादा घातक हो सकती है। एक शोध के मुताबिक प्लास्टिक अगर पेट में जाता है तो उससे डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

माइक्रोवेव की सफाई ना करना

अक्सर हम माइक्रोवेव इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन महीनों-महीनों तक उसकी सफाई नहीं करते हैं। माइक्रोवेव की रेग्युलरली सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर आप माइक्रोवेव इस्तेमाल करने के बाद उसकी सफाई नहीं करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। भले ही माइक्रोवेव  दिखने में साफ लग रहा हो, लेकिन इसमें खाने के कई पार्टिकल्स होते हैं जो बार-बार गर्म होते-होते बैक्टीरिया बनाने लगते हैं।

खाने को बिना ढंके गर्म करना

कुछ चीज़ों को माइक्रोवेव में बिना ढंके गर्म कर सकते हैं लेकिन अगर आप रात की बची दाल या सब्ज़ी माइक्रोवेव में गर्म कर रहे हैं तो ऐसी चीज़ों को हमेशा ढक कर ही गर्म करें। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि अगर गर्म करते समय खाना गिर जाता है तो इससे ना सिर्फ माइक्रोवेव खराब होगा बल्कि इससे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

- प्रिया मिश्रा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़