गर्मी के इस मौसम में अपने घर को इस तरह रखे एकदम ठंडा

How to keep home cool

घर को ठंडा रखना बड़ी चुनौती है। दिन-रात एसी और कूलर चलाकर घर को ठंडा रखना तात्कालिक आराम तो देता है लेकिन लम्बे समय तक कमरे ठंडे रहें इसके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाने चाहिए।

गर्मियां आ गयी हैं। रोज दिन के तापमान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी हालत में घर को ठंडा रखना बड़ी चुनौती है। दिन-रात एसी और कूलर चलाकर घर को ठंडा रखना तात्कालिक आराम तो देता है लेकिन लम्बे समय तक कमरे ठंडे रहें इसके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाने चाहिए। तो आइए आपको इन कुदरती उपायों के बारे में बताते हैं। 

घर गर्म होने के कारण 

गर्मियों में तापमान का बढ़ना घर को गर्म करने का सबसे बड़ा कारण होता है।

शहरों में घर ईंट और सीमेंट के बने होने के कारण जल्दी गर्म होते हैं और ठंडा होने में वक्त लेते हैं। 

दोपहर के समय बाहर से आने वाली लू भी घर को अधिक गर्म कर देती है। 

किचेन में चिमनी और एकेजास्ट फैन नहीं होने के कारण भी घर जल्दी गर्म हो जाते हैं। 

आजकल घरों में बिजली से चलने वाले यंत्र या उपकरण भी ज्यादा मौजूद होते हैं। इस कारण भी घर गर्म हो जाते हैं। 

मार्डन फ्लैट्स में ओपन किचेन का होना भी लिविंग रूम के तापमान को बढ़ा देता है।

एक मंजिल घर या टॉप फ्लोर के घर भी सूरज की तेज रोशनी के कारण जल्द ही गर्म हो जाते हैं। 

घर को ठंडा रखने के उपाय 

घर को गर्मी से बचाने में रंगों का बहुत असर होता है। घर की पुताई करने में अंदर की तरह हल्के नीले रंग का इस्तेमाल करें। हल्का नीला रंग कम गर्मी सोखता है इससे घर ठंडा रहता है। इसके अलावा घर की छत को सफेद रंग से पुताई करवाएं जिससे अधिकाधिक धूप को रिफ्लेक्ट करें। 

घर के अंदर केवल सर्दियों में ही कालीन बिछाएं। गर्मियों में कालीन हटा दें। कालीन कमरे के तापमान को बढ़ा देती है। 

छत पर बांस का मंडप बनाएं। साथ ही इस मंडप पर बेल और लताएं लगवाएं इससे घर कम गर्म होगा। 

कोशिश करें कि घर के आस-पास पेड़ हों। अधिकाधिक पेड़ लगाएं। पेड़ गर्मी को रोकते हैं और घर को हरा-भरा रखते हैं। 

गर्मियों में शाम को छत पर पानी का छिड़काव करने से घर जल्द ही ठंडे हो जाते हैं। 

घरों में गमलों में भी पौधे लगा सकते हैं। मनी प्लांट और पुदीने के पौधे भी लगा सकते हैं। 

हल्के रंग और कॉटन की बेडशीट के साथ हल्के रंग के पर्दे न केवल सुकून देते हैं बल्कि घर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। 

हमेशा हवादार घर बनवाएं। सुबह-शाम इस बात का ध्यान रखें कि खिड़कियां खुली हों। घर में क्रॉस वेंटिलेशन का होना जरूरी है। हवा के इस तरह बहाव से घर ठंडा रहेगा। 

घरों को इको फ्रेंडली बनना बेहतर होता है। अगर सम्भव हो घर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर सिस्टम का इस्तेमाल करें।

-प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़