पीरियडस को कुछ समय के लिए टालना चाहती हैं? यह रहे नुस्खे

Want to avoid periods for some time? tips is here
मिताली जैन । Feb 24 2018 12:02PM

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको कहीं बाहर जाना होता है या फिर आपके विवाह का दिन नजदीक आ जाता है। ऐसे में आप चाहती हैं कि आपके पीरियडस तीन-चार दिन के लिए टल जाएं।

माहवारी हर महिला को प्रतिमाह एक निश्चित समय पर आते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपको कहीं बाहर जाना होता है या फिर आपके विवाह का दिन नजदीक आ जाता है। ऐसे में आप चाहती हैं कि आपके पीरियडस तीन-चार दिन के लिए टल जाएं। अमूमन महिलाएं पीरियडस को डीले करने के लिए दवाईयों का सहारा लेती हैं, लेकिन वास्तव में आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो बेहद आसानी से इन घरेलू उपचारों की मदद से भी अपने पीरियडस को कुछ समय के लिए आसानी से रोक सकती हैं- 

अजवायन की पत्ती को पानी में डालकर उबालें। जब यह पानी हल्का गुनगुना रह जाए तो आप इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसे आप पीरियड की डेट से एक सप्ताह पहले ही इस्तेमाल करना शुरू कर दें।

वहीं आंवले का सेवन भी पीरियडस को डीले करने में मदद करता है। इसके सेवन के लिए आप आंवले के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाएं या फिर आंवले के रस का सेवन करें। इतना ही नहीं, अगर आप आंवले के रस का सेवन करते हैं तो इससे पीरियडस में होने वाले दर्द में भी काफी राहत मिलती है।

अगर आप चावल के पानी का सेवन दिन में तीन-चार बार करेंगे तो भी आपके पीरियडस डीले हो जाएंगे। आप चाहें तो इसे सीधे पीएं या फिर इसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।

अमूमन आप अनार के छिलकों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन वास्तव में अनार के छिलकों की मदद से बहुत सी समस्याओं से राहत मिलती है। खासतौर से पीरियडस डीले करने में यह काफी काम आते हैं। इसके लिए आप अनार के छिलकों को सुखाकर व उसे पीसकर पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें।

अगर आप अपने पीरियडस को कुछ दिन के लिए टालना चाहते हैं तो आज से ही परवल की सब्जी खाना शुरू कर दें। 

इसके अतिरिक्त पुदीने का रस भी पीरियडस को टालने में काफी कारगर है। अगर आप इस रस का सेवन करते हैं तो इससे आपके पीरियडस तो देर से आते हैं ही, साथ ही पीरियडस में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। केवल पुदीने का रस पीना संभव न हो तो आप इसमें खीरे का रस मिलाकर पीएं। 

चने की दाल भी पीरियडस को टालने में काम आती है। इसके सेवन के लिए आप चने की दाल का पाउडर बनाकर उसे पानी के साथ हर दिन खाली पेट पीएं।

सिरका अमूमन हर घर में मिल जाता है। आप इसका प्रयोग पीरियडस को डीले करने में कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में तीन-चार चम्मच सिरका मिलाएं और दिन में दो-तीन बार इसका सेवन करें। इससे आपके पीरियडस तीन-चार दिन के लिए टल जाएंगे।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़