तरबूज के बचे हुए छिलकों से इस तरह बनाएं मजेदार कैंडी

watermelon-candy-recipe
मिताली जैन । Aug 22 2018 4:21PM

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाने वाले तरबूज का सेवन हर घर में किया जाता है और उसके छिलके को बेकार समझकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आप एक लजीजदार डिश से महरूम हो गए हैं।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाने वाले तरबूज का सेवन हर घर में किया जाता है और उसके छिलके को बेकार समझकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि आप एक लजीजदार डिश से महरूम हो गए हैं। जी हां, सिर्फ तरबूज ही खाने के काम नहीं आता, आप उसके छिलकों से भी बेहतरीन कैंडी भी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका−

सामग्री−

दो किलो तरबूज के बचे हुए छिलके

300 ग्राम चीनी 

चार−पांच बूंद वनीला एसेंस

फूड कलर रेड, ऑरेंज, येलो व ग्रीन

विधि− तरबूज की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के पीछे का हरा हिस्सा चाकू की मदद से काट दीजिए। इसके बाद आप छिलके को क्यूब्स की शेप में काटें। इसके बाद एक पैन में करीबन दो गिलास पानी गर्म होने दीजिए। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें कटे हुए तरबूज के छिलके डालें। अब आप इसे हिलाएं। जब तक छिलके ट्रांससपेरेंट न हो जाएं, तब आप इसे उबालें। इसके बाद आप पानी को एक तरफ निकाल दें तथा तरबूज के छिलकों को प्लेट में निकालें।

अब एक दूसरा बर्तन गैस पर रखें और इसमें चीनी डालें। अब इसमें करीबन दो बड़े बाउल पानी डालकर गैस ऑन करें। अब आप हाई फ्लेम पर चीनी घुलने तक पानी को पकाएं। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाएं तो आप इसमें तैयार छिलकों को उसमें डालें। अब आप आठ से दस मिनट तक पकाएं व बीच−बीच में इसे चलाते रहें। अब गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसमें वनीला एसेंस डालें।

अब आप इसे चार बाउल में निकालें और हर बाउल में अलग−अलग कलर जैसे ऑरेंज, येलो, रेड व ग्रीन फूड डालकर मिक्स करें ताकि आपकी कैंडी भी कलरफुल बनें। अब आप इसे ढंककर एक दिन के लिए यूं ही छोड़ दें।

अब अगले दिन आप छलनी की मदद से सिरप से तरबूज को अलग कर लें। आप दूध की छलनी के ऊपर तरबूज की कैंडी को रखें ताकि अतिरिक्त सिरप भी अलग हो जाए। अब आप इसे तब तक सुखाएं, जब तक इसका चिपचिपा दूर न हो जाए।

आपकी वाटरमेलन कैंडी तैयार हैं। आप इसे अपनी आईसक्रीम या शेकस के उपर डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकती हैं। वहीं बचे हुए कलरफुल शुगर सिरप की मदद से आप मॉकटेल या सोडा बनाकर पी सकते हैं। 

-मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़