इंदौर में कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, मृतकों की संख्या 27 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक आयुर्वेद चिकित्सक की शुक्रवार को मौत हो गयी। पिछले दो दिन में इस महामारी से किसी डॉक्टर की मौत का यह दूसरा मामला है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी के रूप में डेढ़ साल पहले सेवानिवृत्त हुए 65 वर्षीय आयुर्वेद चिकित्सक की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हुई। उन्होंने कहा, हमें लगता है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले आयुर्वेद चिकित्सक अपने निजी क्लिनिक में कोविड-19 के किसी मरीज के इलाज के दौरान कुछ दिन पहले उसके संपर्क में आये होंगे। हम जांच के जरिये इस बात की तसदीक की कोशिश कर रहे हैं। जड़िया ने बताया कि पिछले दिनों आयुर्वेद चिकित्सक से इलाज करने वाले मरीजों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। उन्हें ढूंढकर पृथक-वास में भेजा जायेगा और उनकी सेहत की नियमित जांच की जायेगी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक की मौत के साथ ही शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की मौत का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। शहर में अब तक इस महामारी के 235 मरीज मिले हैं। इससे पहले, शहर के 62 वर्षीय जनरल फिजिशियन कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। उन्होंने एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह दम तोड़ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जूझ रहे इंदौर के कुछ कब्रिस्तानों में जनाजों की तादाद बढ़ने पर उठे सवाल

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज