‘चौकीदार’ ने अम्बानी को दिये वायुसेना के 30 हजार करोड़ रुपये: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान खरीद मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि ‘चौकीदार’ ने भारतीय वायुसेना से 30 हजार करोड़ रुपये लेकर अपने उद्योगपति मित्र अनिल अम्बानी को दे दिये। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आये राहुल ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद अम्बानी को प्रतिनिधिमण्डल में अपने साथ लेकर गये और उन्हें 30 हजार करोड़ रुपये का ठेका दिलवाने में मदद की।

यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दस प्रतिशत आरक्षण देगी राजस्थान सरकार: गहलोत

राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं। हालांकि, सरकार और रिलायंस डिफेंस ने राहुल के आरोपों को लगातार खारिज किया है। राहुल ने जनता से कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी को हटाइये और गरीबों, किसानों के हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाइये। आज मैंने प्रियंका को उप्र का महासचिव बना दिया। मतलब, अब यहां पर कांग्रेस पार्टी अपना मुख्यमंत्री बैठाने का काम करेगी।’’ राहुल ने कहा ‘‘हम जनता के लिये काम करने को तैयार हैं। आपके दिल की बात मैं समझता हूं और आपकी लड़ाई मैं लड़ूंगा। जहां भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं आपके लिये खड़ा हूं। सिर्फ अमेठी के लिये ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये, जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं आपके लिये हाजिर हूं।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal