अभिषेक बर्मन की फिल्म ‘कलंक’ 19 अप्रैल 2019 को होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2018

मुंबई। अभिषेक बर्मन की फिल्म ‘कलंक’ अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरूण धवन और आदित्य राय मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी नजर आएंगे। समझा जाता है कि फिल्म की शूटिंग इस माह के अंत में शुरू हो जाएगी। करण जौहर और उनके पिता यश जौहर ने 15 साल पहले, इस फिल्म को बनाने के बारे में सोचा था। एक बयान में करण ने कहा ‘‘मेरे लिए ‘कलंक’ एक भावनात्मक यात्रा है। मैंने 15 साल पहले इसे बनाने के बारे में सोचा था। फिल्म का निर्माण अभी होना है। कभी मेरे पिता ने इसका जिम्मा उठाया था।’’

प्रमुख खबरें

AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की छापेमारी, Raghav Chadha की जगह मिलते ही रडार पर आए लवली यूनिवर्सिटी के मालिक

Fridge में Food Storage की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें सही तरीका और Tips

मुंबई को मिली पावर की नई लाइफलाइन! अदाणी एनर्जी ने शुरू की 1,000 मेगावाट की ऐतिहासिक HVDC लाइन

Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश