By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2017
कांग्रेस ने भाजपा प्रमुख अमित शाह की ‘‘कसाब’’ टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह पार्टी की सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि शब्द संक्षेपण को खत्म किया जाना चाहिए और जिस तरीके से शाह ने कहा है वह भाजपा की सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है जिसकी ‘‘कड़ी निंदा’’ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘शब्द संक्षेपण को खत्म करने की जरूरत है। भाजपा की पिछड़ी सोच सामने आ रही है। यह पार्टी की सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है और वे हर चीज में विभाजनकारी बोलते हैं।’’