#MeToo: अब मोदी के मंत्री ने मांगा एमजे अकबर का इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

पुणे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि अगर केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ लगे यौन दुराचार के आरोप सच साबित होते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में उन्होंने यह भी चेताया कि ‘मी टू’ अभियान को निराधार आरोप लगाने का मंच न बना लिया जाए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अठावले ने कहा कि अगर अकबर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

 

उन्होंने कहा, “अगर कोई महिला का अपमान कर रहा है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर एम जे अकबर एवं नाना पाटेकर जैसी हस्तियां भी दोषी पाई जाएं जो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।” मंत्री ने कहा, “अगर कोई दोषी है, तो उस व्यक्ति को सजा मिलनी चाहिए। लेकिन मुझे ऐसी आशंका है कि इस मंच का इस्तेमाल किसी को झूठे मामले में फंसाने के लिए भी किया जा सकता है। पुलिस को ऐसे आरोपों की पुष्टि करनी चाहिए।” 

 

जहां पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने 2008 की एक फिल्म शूटिंग के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया वहीं पिछले कुछ दिनों में कई महिलाएं अकबर के पत्रकार रहने के दौरान उनके द्वारा किए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामलों के साथ सामने आई हैं। इन आरोपों के इतने सालों बाद सामने आने के प्रश्न पर अठावले ने कहा कि अगर सही से जांच की जाए तो अभी भी सबूत मिल सकते हैं। रिपबल्किन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता ने कहा कि ‘मी टू’ अभियान के तहत लगाए गए सभी आरोप गंभीर प्रकृति के नहीं है बल्कि वह अनुचित स्पर्श एवं दुर्व्यवहार से ज्यादा संबंधित हैं। 

 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला