बिहार में डायन बताकर तीन महिलाओं को मूत्र पीने पर किया मजबूर, नौ लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में तीन महिलाओं को डायन बताकर कथित तौर पर मूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया और उनके सिर मुंडवा दिए गए। घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तारियां घटना के एक दिन बाद, मंगलवार को हुई हैं। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी ट्विटर पर साझा किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अमितेश कुमार ने बताया, घटना जिले केदकरामा गांव में सोमवार को हुई। 10 लोगों के खिलाफ नामज़द प्राथमिकी दर्ज की गईऔर नौ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, पुलिस शेष आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है जिसने महिलाओं के बाल मूड़ दिए थे।’’ कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को न पीड़ितों ने बताया और न ही ग्रामीणों ने सूचना दी। उन्होंने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। मीडिया से इस घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी