मोदी भारत के लिए पिता की तरह, इस्लामिक आतंकवाद से निबटने में सक्षमः ट्रंप

By नीरज कुमार दुबे | Sep 24, 2019

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। ह्यूस्टन में दोनों नेताओं के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दो दिन बाद यह बैठक हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयार्क में यूएन सत्र के इतर मुलाकात की। ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में दोनों नेताओं के भाग लेने के दो दिन बाद यह बैठक हुई।’'

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की तारीफ करते हुए ह्यूस्टन रैली में आने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप मेरे ही नहीं बल्कि भारत के भी अच्छे दोस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका से 60 बिलियन डॉलर की डील होगी जिससे 50 हजार नई नौकरियां आएंगी।

ट्रंप ने कहा कि जल्द ही उनका देश भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंच जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, "हम इस पर अच्छा कर रहे हैं... मुझे लगता है कि जल्द ही हम व्यापार समझौता कर लेंगे।" संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या भारत-अमेरिका वार्ता में किसी व्यापार समझौते की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार