क्या आपको पता है दिल्ली में हर महीने फेंके जा रहे हैं 1.5 करोड़ प्लास्टिक पेन

By निधि अविनाश | Feb 20, 2020

नई दिल्ली। टॉक्सिक लिंक 'सिंगल यूज प्लास्टिक-द लास्ट स्ट्रॉ' की एक स्टीज के मुताबिक केवल दिल्ली में लोग 1.5 करोड़ प्लास्टिक पेन को इस्तेमाल करने के बाद फेंक देते है। यह Studies शायद आपको बेतुकी लगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भी एक सिंगल यूज प्लास्टिक के समूह का हिस्सा है और यह भारी मात्रा में प्लास्टिक के कचरे को बढ़ा रहा है। जब भी हम प्लास्टिक के बारे में सोचते हैं तो हमें सिर्फ स्ट्रॉ, थैले, डिस्पोजल जैसे का ही ध्यान आता है लेकिन प्लास्टिक पेन के बारे में कोई जिक्र तक नहीं करता है। 

इसे भी पढ़ें: सेना में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन वाला कोर्ट का फैसला इस दिशा में स्पष्टता वाला: नरवणे

एक रिपोर्ट के अनुसार कई ऑनलाइन सर्वे भी कराएं गए जिसमें लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कई सवाल किए गए। सर्वे में हर किसी ने माना कि प्लास्टिक का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जा रहा है और वह इसको बैन करवाना चाहते हैं। इस सर्वे में प्लास्टिक के रिसाइकल होने का भी सवाल किया गया, जिससे यह यामने आया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकल किया ही नहीं जाता है। इन प्लास्टिक में शामिल बिस्किट के पैकेट, चिप्स के पैकेट, नमकीन हैं जिसे रिसाइकल नहीं किया जाता है क्योंकि इनकी कोई रिसाइकल वैल्यू नहीं होती है। इन प्लास्टिक को या तो जला दिया जाता है या तो लैंडफिल साइट में डंप कर दिया जाता है। आपको पता भी नहीं है कि घरों में जिन दूध के पैकेट को आप इसतेमाल करते हैं उनकी रिसाइकल मार्केट में कोई डिमांड नहीं है। 

और क्या कहता है सर्वे?

कई जगहों पर प्लास्टिक बैग बैन है पर सर्वे के मुताबिक अब भी 46% सब्जी वैंडर प्लास्टिक की थैलियों को खरीदते हैं, वहीं 17% लोग ऐसे हैं जो प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। इन मामलों में महिलाएं ज्यादा इको फ्रेंडली हैं जिसके अनुसार 9 % महिलाएं प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करती हैं वहीं पुरुष 19% करते हैं। कई जगह पर स्ट्रॉ के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया है। बता दें कि Mcdonald या किसी भी रेस्ट्रो में आपको स्ट्रॉ नहीं मिलेंगे। सर्वे के मुताबिक 87% लोग स्ट्रॉ का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Chitradurga Bus Accident मामले की जांच कराई जाएगी: CM Siddaramaiah

Mamata Banerjee और Suvendu Adhikari ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Baba Ramdev Birthday: योगगुरु बाबा रामदेव ने कम उम्र में चुना था संन्यास का मार्ग, आज मना रहे 60वां जन्मदिन

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारत में शुरू होंगी 3 नई एयरलाइंस, सरकार ने दी हरी झंडी