रोजाना एक अरब लोग करते हैं व्हाट्सएप का उपयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2017

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को रोजाना उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं की संख्या एक अरब को पार कर गई है। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, ‘‘मात्र एक साल पहले हमने लोगों के साथ साझा किया था कि हर महीने एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि दुनियाभर में हर दिन एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग कर अपने दोस्तों और परिवारों से जुड़े रहते हैं।’’

 

महीने में कम से कम एक बार व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं का आंकड़ा 1.3 अरब है। भारत व्हाट्सएप का सबसे बड़ा बाजार है जहां इसके मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या फरवरी 2017 में 20 करोड़ दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि रोजाना उपयोग करने वाले एक अरब लोगों में भारत की हिस्सेदरी कितनी है। फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप का कहना है कि दुनियाभर में लोग प्रतिदिन 55 अरब संदेश और 4.5 अरब फोटो इसके मंच पर साझा करते हैं। यह एप 60 भाषाओं में काम करती है और इस पर रोजाना एक अरब वीडियो भी साझा किए जाते हैं।

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील