1 ट्रिलियन डॉलर का सरप्लस कारोबार, ट्रंप के टैरिफ को किनारे लगा चीन कैसे बना दुनिया का ट्रेड किंग

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2025

बड़े बड़े अरमानों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को टैरिफ की जंग में उलझाया। सपना यह था कि दुनिया की जितनी भी इंडस्ट्रीज हैं, मैन्युफैक्चरिंग है, वो सब अमेरिका शिफ्ट हो जाएंगी। अमेरिका के लोगों को बहुत सारी नौकरियां मिलेंगी और अल्टीमेटली अमेरिकन गवर्नमेंट को बहुत सारा रेवेन्यू आएगा। लेकिन हुआ इसका ठीक उलट। आलम ये है कि अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन चीन साल के 11वें महीने तक ट्रेड सरप्लस $1 ट्रिलियन को भी क्रॉस कर चुका है। यह पहली बार हुआ है रिकॉर्ड ट्रेड सरप्लस चाइना को हुआ है। एक बात आपको बता दूं कि ऐसा पहली दफा नहीं है कि जब ट्रंप ने टैरिफ कार्ड खेला हो। अपने पहले कार्यकाल में भी वो ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने चाइना पर काफी टेरिफ लगाया था। लेकिन चीन सिर्फ इकोनॉमिक डैमेज से बचा नहीं है बल्कि ऐतिहासिक एक्सपोर्ट बूम किया है। मतलब अमेरिका ने जो सोचा था कि चीन का एक्सपोर्ट कम हो जाएगा। चीजें उससे बिल्कुल उलट हुई। वो ऊपर की तरफ गया है और 2025 तक चाइना का ग्लोबल ट्रेड सरप्लस 1.0 1.08 ट्रिलियन को क्रॉस कर गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने पाक पर लगाया करोड़ों डॉलर का दाँव, बलूचिस्तान के बारूद पर बैठकर सोना खोदेंगे ट्रंप !

सप्लाई चेन रीइजीनियरिंग

चीन ने बड़ी चालाकी की है कि जो फाइनल असेंबली होती है, उदाहरण के लिए मोबाइल फोन को ले सकते हैं। अब मोबाइल फोन में तो बहुत सारे कॉम्पोनेंट होते हैं। तो ज्यादातर जो कोर कॉम्पोनेंट है वो चीन खुद बना रहा है और जो उसका फाइनल असेंबली होती है उसको बाकी के देशों में कर रहा है। अफ्रीका में यूरोप में ताकि वहां से उसको अमेरिका में एक्सपोर्ट किया जा सके। अमेरिकी टैरिफ को बाइपास करने का जोरदार तरीका चीन ने निकाल लिया।

करेंसी एडवांटेज

चीन अक्सर एक चालाकी करता है कि अपनी जो करेंसी है उसको थोड़ा सा कमजोर कर देता है जिससे कि उसका एक्सपोर्ट चीपर हो जाए, सस्ता हो जाए और इसकी वजह से वो और ज्यादा कॉम्पिटेटिव हो जाता है और ज्यादा एक्सपोर्ट कर पाता है बाकी के मार्केट्स में।

प्रमुख खबरें

पंजाब में Paper Leak आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार, विपक्ष को घेरा

राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं हर्ष टोकस

भाजपा ने राहुल गांधी पर एके 47 संबंधी झूठा दावा कर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया

अमेरिका की यात्रा पूरी कर पुर्तगाल के लिए रवाना हुआ भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी