Kerala में 10 दिन का सस्पेंस खत्म! Congress आज करेगी नए CM के नाम का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

केरल में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के 10 से अधिक दिन बाद राज्य को बृहस्पतिवार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है। आज दोपहर यहां केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर सकती है। केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसफ ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 14 मई को दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है, लेकिन विभिन्न गुटों की लामबंदी और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय नहीं ले पाई है। मुख्यमंत्री पद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, निवर्तमान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ पार्टी नेता रमेश चेन्निथला के नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

CBO Report ने खोली Donald Trump के Golden Dome की पोल, बजट सुनकर दुनिया रह जाएगी हैरान

SIR ने पकड़ी रफ़्तार... बंगाल और बिहार में अब वोटर लिस्ट से कटे नाम वेलफेयर स्कीमों से भी होंगे बाहर

खेल मंत्रालय का बड़ा दांव, स्टार एथलीट Neeraj Chopra और Manu Bhaker विदेश में करेंगे स्पेशल ट्रेनिंग

क्रिकेट में टूटा जेंडर का बैरियर, Sarah Taylor बनीं England Mens Team की फील्डिंग कोच