बड़वानी के जंगलों में मिले डायनासोर के 10 अंडे, पुरातत्व विभाग कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश एक टाइगर स्टेट माना जाता है। लेकिन अब एमपी में डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं। पुरातत्व विभाग का दावा है कि प्रदेश के बड़वानी जिले के जंगलों में डायनासोर के 10 अंडे पाए गए हैं। यह अंडे करीब 60 लाख से 1 करोड़ साल पुराने बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:चलती ट्रेन में युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को किया गिरफ्तार 

आपको बता दें कि पुरातत्व विभाग ने जब जांच की तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। ये चट्टान डायनासोर के अंडे निकले। पुरातत्वविद डॉ डीपी पांडे ने कहा कि कुल 10 अंडे मिले हैं। इनमें सबसे बड़े अंडे का वजन करीब 40 किलो है। अन्य करीब 25 किलो तक के हैं। तीन अंडे वे इंदौर लेकर गए हैं।

वहीं बड़वानी के एसडीओ संदीप वास्कले ने कहा कि दो साल पहले भी पुरातत्व विभाग की टीम को वरला रेंज के हिंगवा के पास जंगल में अंडे मिले थे। उस समय वे कुछ अंडे लेकर गए थे। कुछ दिन पहले पुरातत्व विभाग की टीम आई थी। यहां से अंडे लेकर गई। उन्होंने जीवाश्म के डायनासोर के अंडे होने की पुष्टि की है। 

इसे भी पढ़ें:सतना में हिजाब के कारण छात्रा को लिखना पड़ा माफीनामा, परीक्षा देने से पहले हुआ हंगामा 

बड़वानी के जंगलों में डायनासोर के और भी जीवाश्म होने की संभावना है इसलिए संबंधित क्षेत्र को संरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दो साल पहले वनरक्षक बद्रीलाल तरौले ने पोस्टिंग के दौरान सबसे पहले इन अंडों को देखा था।

जानकारी के अनुसार साल 2007 में धार जिले के जंगलों में भी डायनासोर के जीवाश्म मिले थे। पुरातत्व विभाग को यहां डायनासोर के 25 घोंसले मिले थे। इन घोसलों में बड़ी संख्या में जीवाश्म थे। डायनासोर के जीवाश्म को मांडू में बने फॉसिल पार्क में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज