गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले में हमास के कमांडर समेत 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

गाजा सिटी, 6 अगस्त। (एपी) इजराइल ने शुक्रवार को गाजा पर कई हवाई हमले किए जिससे हमास के एक वरिष्ठ कमांडर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फलस्तीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल ने कहा है कि कब्जे वाले पश्चिमी तट में इस सप्ताह के प्रारंभ में एक वरिष्ठ फलस्तीनी विद्रोही की गिरफ्तारी के कारण बढ़े तनाव के बीच उसने शुक्रवार को गाजा पर हमला किया।

हालिया समय में सबसे भीषण लड़ाई मई 2021 में हुई थी और इस साल की शुरुआत में भी इसकी आशंका बढ़ गई थी। हमास के प्रवक्ता फावजी बरहोम ने कहा, ‘‘गाजा के खिलाफ भड़कावे की कार्रवाई शुरू करने वाले इजराइली दुश्मनों ने नया अपराध किया है, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी।’’ हमास के नेता जाइल अल नाखला ने ईरान से अल मायदीन टीवी नेटवर्क के माध्यम से कहा, ‘‘हम लड़ाई शुरू कर रहे हैं और फलस्तीनी प्रतिरोध को इस आक्रामकता के खिलाफ एकजुट खड़ा होना होगा।’’

इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने शुक्रवार को गाजा के पास बस्तियों का दौरा करते हुए कहा कि अधिकारी ‘‘ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं जो इस क्षेत्र से खतरे को दूर कर देंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इजराइल के दक्षिण में नियमित जीवन को बहाल करने के लिए आंतरिक लचीलेपन और बाहरी ताकत के साथ काम करेंगे।’’ गैंट्ज ने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं चाहते, लेकिन जरूरी हुआ तो हम अपने नागरिकों की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे।’’ इससे पहले, इजराइल के कुछ लोगों ने हमास के कब्जे वाले एक बंदी और दो इजरायली सैनिकों के शव की वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को गाजा पट्टी के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हैदर गोल्डिन के परिवार ने किया था। गोल्डिन और ओरोन शॉल 2014 के गाजा युद्ध में मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process