गुजरात में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती, कुछ की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

बोटाद (गुजरात)।गुजरात में बोटाद जिले के रोजिद गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 अन्य बीमार पड़ गए जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार रात बताया कि कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और अहमदाबाद अपराध शाखा भी जांच में शामिल हो गयी हैं। गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया ने बताया कि सुबह दो लोगों की मौत हुई थी जबकि पांच अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

इसे भी पढ़ें: मैं वादा करती हूं कि भाजपा, टीएमसी, बीजद के किसी सांसद को फोन नहीं करूंगी: अल्वा ने एमटीएनएल से कहा

भाटिया ने बताया था कि पुलिस ने बोटाद जिले से तीन शराब तस्करों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर अवैध देशी शराब बेचने में शामिल थे। इससे पहले, इलाज करा रहे एक पीड़ित की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार रात रोजिद गांव में शराब पीने के कुछ घंटे बाद ही उसके पति की हालत बिगड़ने लगी। वहीं, एक अन्य पीड़ित हिम्मतभाई, जो अब स्वस्थ हो रहा है, ने दावा किया कि रविवार की रात एक तस्कर से खरीदी गई शराब का सेवन करने के बाद कम से कम 15 लोग बीमार पड़ गए। पुलिस महानिरीक्षक (भावनगर रेंज), अशोक कुमार यादव ने शाम को बोटाद सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक पद के अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात में जहरीली शराब त्रासदी को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया और आरोप लगाया कि राज्य में जो लोग शराब बेच रहे हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। राज्य में शराब की बिक्री पर पाबंदी है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुजरात में मद्यनिषेध के बाद भी भारी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती है। ये कौन लोग हैं जो शराब बेचते हैं? उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।(शराब की बिक्री से जो) पैसे आते हैं, वे कहां जाते हैं। इसकी जांच की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

पंजाब पर कर्ज का पहाड़! 4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा, विपक्ष ने आप सरकार को घेरा

US-Iran ceasefire से Stock Market में दिवाली जैसा माहौल! निवेशकों ने कमाए ₹14 लाख करोड़

पति से प्यारी विचारधारा!! Ranveer Singh स्टारर धुरंधर की सफलता पर Deepika Padukone की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Explained | क्या Donald Trump पर भी लग सकता है युद्ध अपराध का दाग? लड़कियों के स्कूल पर बमबारी ने खड़ा किया वॉर क्राइम का बड़ा सवाल