By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2017
बीजिंग। मध्य चीन के हेनान प्रांत में आसपास स्थित सोने की खदानों में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लिंगबाओ शहर में स्थित चाइना नेशनल गोल्ड ग्रुप की क्विन्लिंग सोने की खदान में धुआं भर गया जिसमें 12 श्रमिक और छह प्रबंधन कर्मी फंस गए।