चीन के शिनजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

पश्चिमोत्तर चीन के शिनजियांग क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिनजियांग की राजधानी उरुमची में स्थित अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार को आग लग गई। आग को बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। स्थानीय सरकार ने बताया कि इस घटना में घायल हुए किसी व्यक्ति की जान को खतरा नहीं है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर के निलंबित खातों को ‘‘माफी’’ दे रहे हैं मस्क, कहा लोगों की आवाज, भगवान की आवाज ’’

इससे कुछ दिन पहले मध्य चीन की एक वाणिज्य एवं व्यापार कंपनी में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। चीन में पुराने होते बुनियादी ढांचे, सुरक्षा के खराब प्रबंध और कुछ मामलों में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कारण इमारतों में आग लगने की घटनाएं काफी आम हो गई हैं।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील