राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और मौतें, 1754 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को दस और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1917हो गई। वहीं 1754 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,98,747 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से दस और मौतें हुई हैं। इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1917 हो गयी है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 375, जोधपुर में 185, बीकानेर में 140, अजमेर में 142, कोटा में 116, भरतपुर में 95 व पाली में 75 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,81,575 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 1754 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,98,747 हो गयी जिनमें से 15,255 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 345, जोधपुर में 250, बीकानेर में 222, अलवर में 117, सीकर में 87 व भरतपुर में 83 नये संक्रमित शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार