बुलंदशहर में एक वाहन और बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत, 27 अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2024

बुलन्दशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन (मैक्स पिकअप) और निजी बस की टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गयी और 27 यात्री घायल हो गए। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी तभी सलेमपुर थाना के करीब यह दुर्घटना हुई। ?

न्होंने कहा कि हादसे में कुल 37 यात्री घायल हुए जिसमें 10 लोगों की असामयिक मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि 27 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।

प्रमुख खबरें

Israel की Air Strike में Iran को बड़ा झटका, Isfahan Airport पर F-14 Jets का जखीरा तबाह

Iran War के बीच US-UK की दोस्ती में आई दरार, Trump ने पीएम स्टॉर्मर को कहा- अब तुम्हारी मदद नहीं चाहिए

AFC Womens Asian Cup: Japan ने दागे 11 गोल, Team India को मिली अब तक की सबसे शर्मनाक हार

Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम