Kuno National Park की सीमा के पास शिकार एवं अतिक्रमण करने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

श्योपुर (मप्र)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) की सीमा के पास वनक्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करने एवं शिकार करने का प्रयास करने के वन अपराध के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को श्योपुर स्थित केएनपी की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर कराहल वन परिक्षेत्र अंतर्गत करियादेह बीट से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए सहयोगी दलों के साथ की बैठक

बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट चीता के तहत, कुल 20 चीतों को दो दलों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में लाया गया था। पहला दल नामीबिया पिछले साल सितंबर में और दूसरा दल इस वर्ष फरवरी में आया। चार शावकों के जन्म के बाद चीतों की कुल संख्या 24 हो गई थी लेकिन तीन शावकों सहित नौ चीतों की मौतों के बाद यह संख्या घटकर अब 15 रह गई है।

प्रमुख खबरें

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत

Pakistan को IMF देगा 1.21 Billion Dollar, दोनों व्यवस्थाओं से कुल मदद 5.7 अरब डॉलर होगी

विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश, राहुल-प्रियंका पर BJP का वार

PHMA चीफ Zia Alamdar Hussain ने चेताया, संकट में फंसा Pakistan Knitwear उद्योग